Sonbhadra News :दुद्धी में अवैध अस्पतालों का संचालन जारी, स्वास्थ विभाग लाचार या मिलीभगत ? बना चर्चा का विषय
अवैध अस्पतालों का संचालन जारी, स्वास्थ विभाग लाचार,बाहर सटर बंद अंदर चल रहा बच्चो का अस्पताल

sonbhadra
7:36 PM, October 11, 2025
• बाहर सटर बंद अंदर चल रहा बच्चो का अस्पताल*• सीएमओ व नोडल का आदेश हवा-हवाई
दुद्धी, सोनभद्र।मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल के छापमारी व नोटिस जारी करने तथा मुकदमा तक दर्ज करने के आदेश के बाद भी दुद्धी कस्बे में वगैर पंजीकृत अस्पतालो का संचालन जारी है, जिसको लेकर स्वास्थ महकमा पर सवाल उठ रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ज़ब नोडल द्वारा अस्पताल सील किया जा रहा है और नोटिस दी जा रही है तो आखिर किनके इशारे पर अवैध अस्पताल का संचालन हो रहे है। यह एक बड़ा सवाल हर किसी के मन गूंज रहा है। अस्पताल संचालकों ने तू डाल -डाल तो मैं पात -पात की तर्ज पर संचालन से बाज नहीं आ रहे है। दुद्धी कस्बे के अमवार रोड में तो एक ऐसे बच्चों का अस्पताल का संचालन हो रहा है, जहाँ आप देख सकते है कि बाहर से सटर गिरा हुआ और ताला लॉक मिलेगा लेकिन उसके नीचे अंडर ग्राउंड में बकायदा बच्चो का अस्पताल संचालित हो रहे है जहाँ हमेशा दो -चार बच्चे भर्ती मिल जायेगा और बच्चों के तिमारदारों को भी हिदायत रहती है कि आप लोग बच्चो के साथ अंदर ही रहेंगे, फिर अंडर ग्राउंड अस्पताल के बाहर कुछ तिमारदार बैठें हुए मिल ही जाते है। उक्त अस्पताल के संचालन के बारे में ऐसा नहीं है कि स्थानीय स्वास्थ महकमा सहित जिले तक स्वास्थ विभाग को जानकारी नहीं है, फिर बच्चों का अस्पताल बिना कोई बोर्ड और रजिस्ट्रेशन के ही संचालित हो रहा है।
इस संबंध में स्वास्थ विभाग के नोडल डॉ जीएस यादव से सेलफोन पर सम्पर्क किया गया तो उनका फोन नहीं उठा, लिहाजा उनका बयान नही लिया जा सका




