Sonbhadra News : ऑपरेशन दहन! डीडीसी ने ₹30.85 करोड़ के नशीले पदार्थ कराए नष्ट

जनपद को नशामुक्त बनाने की दिशा में सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध मादक पदार्थों को नष्ट कराया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन”......

news-img

sonbhadra

6:02 PM, April 10, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे/एम0 शर्मा (संवाददाता)

सोनभद्र । जनपद को नशामुक्त बनाने की दिशा में सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध मादक पदार्थों को नष्ट कराया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” विशेष अभियान के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने विभिन्न थानों में दर्ज मामलों से जुड़े करीब ₹30.85 करोड़ कीमत के अवैध नशीले पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में की गई। कमेटी में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी (नगर) रणधीर मिश्रा सदस्य के रूप में शामिल रहे। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मादक पदार्थों के अधिग्रहण, भंडारण और निस्तारण के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। वहीं ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत कुल 747 अभियोगों से संबंधित जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कराया। इनमें थाना रॉबर्ट्सगंज के 186, शाहगंज के 1, कोन के 11, विंढमगंज के 3, बीजपुर के 36, चोपन के 99, पिपरी के 19, अनपरा के 64, ओबरा के 249, म्योरपुर के 11, पन्नूगंज के 28, करमा के 33 तथा बभनी थाने के 7 मामले शामिल हैं।

नशीले पदार्थों का विनिष्टीकरण UltraTech Cement Limited की यूनिट Dalla Cement Works के माध्यम से निर्धारित मानकों के अनुसार कराया गया, जहां सुरक्षित प्रक्रिया के तहत इन्हें नष्ट किया गया।

नष्ट किए गए मादक पदार्थों का विवरण -

1. गांजा: 3901.379 किग्रा (626 अभियोग) – अनुमानित कीमत ₹19,50,68,950

2. हेरोइन: 4.2674 किग्रा (100 अभियोग) – अनुमानित कीमत ₹8,53,48,000

4. डोडा: (1 अभियोग) – अनुमानित कीमत ₹2,70,98,400

5. डायजापाम: (2 अभियोग) – अनुमानित कीमत ₹832.50

6. अन्य पदार्थ: (13 अभियोग) – अनुमानित कीमत ₹3,183

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि "ऑपरेशन दहन के तहत 1 मार्च से 31 मई 2026 तक प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोनभद्र पुलिस द्वारा जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट कर यह संदेश दिया गया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।"

इस दौरान प्रभारी नारकोटिक्स सेल उपनिरीक्षक रामनगीना प्रधान, आरक्षी अभिलाष सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.