Sonbhadra News : जिले में रात भर चला 'ऑपरेशन ऑल आउट', एसपी सहित सारे अधिकारियों ने किया चेकिंग
बीती रात 'ऑपरेशन ऑल आउट' अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

sonbhadra
9:46 AM, May 3, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । बीती रात 'ऑपरेशन ऑल आउट' अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा स्वयं रात्रि में सड़कों पर उतरकर अभियान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं हल्का प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पूरी रात अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई तथा ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच भी की गई।




