Sonbhadra News: ग्राम पंचायत जुगैल में ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित
ओबरा तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2026 के पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु सोमवार को ग्राम पंचायत जुगैल में ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित की गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । ओबरा तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2026 के पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु सोमवार को ग्राम पंचायत जुगैल में ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित की गई। पंचायत भवन में हुई इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने की। इसमें योजना के तहत पात्र परिवारों के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई और प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया गया। बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक पांडेय, अवर अभियंता (जेई) सुमित मिश्रा, एडीओ पंचायत एस.के. अजय सिंह, पंचायत सहायक पूनम सहित ग्राम पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ग्राम सभा की सहमति से की जा रही है। इस दौरान ग्रामीणों एवं संभावित लाभार्थियों के समक्ष पात्रता सूची पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित लोगों से सुझाव एवं आपत्तियां भी आमंत्रित की गईं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे और अपात्र व्यक्तियों को इसका लाभ न मिल सके। अधिकारियों ने दोहराया कि शासन की मंशा के अनुरूप वास्तविक जरूरतमंदों तक योजना का लाभ पहुंचाना ही प्राथमिकता है। ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत में आवास विहीन एवं कच्चे मकानों में रहने वाले पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा चयन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। यह बैठक शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, संभावित लाभार्थी और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।