Sonbhadra news : खुली नाली बनी हादसों का सबब, एक वर्ष बाद भी अधूरा निर्माण; नगरवासियों में आक्रोश
चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में जिला जेल मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में जिला जेल मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में जिला जेल मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। निर्मल यादव और इकबाल कुरैशी के मकानों के समीप सड़क किनारे बनाई जा रही नाली का कार्य लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। खुले पड़े नाले के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और बरसात के मौसम में गंदगी व प्रदूषण की समस्या भी लगातार बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा दो स्थानों—इकबाल कुरैशी और एखलाख खां के घर के पास—नाली को खुला छोड़ दिया गया। आरोप है कि कार्य का भुगतान भी हो चुका है, लेकिन अधूरा निर्माण आज तक पूरा नहीं कराया गया।
नगरवासियों के अनुसार इस समस्या की शिकायत कई बार समाचार पत्रों, पोर्टलों और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ नगर पंचायत अध्यक्ष को भी दी जा चुकी है। करीब दो सप्ताह पहले अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज ने मौके का निरीक्षण कर जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान खुले नाले से दुर्घटनाओं का खतरा और जलभराव की समस्या बढ़ सकती है, जिससे राहगीरों और आसपास के निवासियों को काफी परेशानी होगी।
इस संबंध में पूर्व सभासद नेत्रपाल, बच्चा सिंह, मारकण्डेय, एस.के. गुप्ता, निर्मल यादव, अफरोज कुरैशी, शुभम गुप्ता सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से स्थल का निरीक्षण कराकर अधूरे निर्माण को शीघ्र पूरा कराने तथा जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बरसात में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला