कथा के दौरान संगीतमय भजनों की प्रस्तुति से पूरा परिसर भक्ति-भाव से सराबोर हो उठा। “हरि नाम” के गुंजायमान स्वर और दिव्य कथा का रसपान करते हुए श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही और यजमान मंडल द्वारा सुव्यवस्थित व्यवस्था का प्रबंध सराहनीय रहा। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में कथा में श्रीकृष्ण लीलाओं सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिसके लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान प्रदीप अग्रवाल, बाबूलाल केशरी, अमरनाथ दूबे, विकास चौबे, महेंद्र केशरी, पुनीत पाठक, पम्मी केशरी सहित भारी संख्या में कथाप्रेमी मौजूद रहे|