Sonbhadra News : प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 सितंबर तक
योजनाओं से संबंधित परियोजना विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया एवं आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक अभिलेखों की जानकारी विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर उपलब्ध है।

sonbhadra
4:03 PM, September 21, 2026
जनपद न्यूज ब्यूरो
सोनभद्र । सहायक निदेशक मत्स्य शुभम कश्यप ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत उपलब्ध अवशेष लक्ष्य के सापेक्ष पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पुनः खोल दिया गया है। इच्छुक लाभार्थी 20 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना के अंतर्गत जलाशयों में 65,000 मत्स्य अंगुलिका संचय, महिला वर्ग के लिए 241 Backyard RAS यूनिट तथा प्रदेश के समस्त जनपदों में पारंपरिक मछुआरा परिवारों के लिए 500 यूनिट आजीविका एवं पोषण संबंधी सहायता परियोजनाओं का प्रावधान है। योजनाओं से संबंधित परियोजना विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया एवं आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक अभिलेखों की जानकारी विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर उपलब्ध है।
सहायक निदेशक मत्स्य ने जनपद के मत्स्य पालकों, मत्स्य कृषकों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं इच्छुक पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 तक विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन अवश्य प्रस्तुत करें।




