Lakhimpur kheri news : 8 वर्षीय बालिका की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त ईंट बरामद
थाना गोला पुलिस ने 8 वर्षीय बालिका अल्फीजा की हत्या के मामले में वांछित आरोपी जीशान पुत्र स्व. मासूक अली को गिरफ्तार कर लिया है।

lakhimpur kheri
8:19 PM, November 19, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
गोला खीरी। थाना गोला पुलिस ने 8 वर्षीय बालिका अल्फीजा की हत्या के मामले में वांछित आरोपी जीशान पुत्र स्व. मासूक अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को आरोपी को विलियमगंज मोड़, गोला-अलीगंज रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद मून लाइट भट्टे के पास हीरालाल के खेत से वारदात में इस्तेमाल ईंट बरामद हुई।
गौरतलब है कि 9 नवंबर को बालिका लापता हुई थी। इसके बाद 10 नवंबर को उसके पिता सुलेमान ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया। गिरफ्तारी में गोला पुलिस के साथ सर्विलांस और स्वाट टीम की भी अहम भूमिका रही।




