Sonbhadra News : हज यात्रा-2025 के लिए 9 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन...
हज यात्रा के लिए 9 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मोबाइल पर हज सुविधा एप पर घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2025 की घोषणा कर दी है।

sonbhadra
9:16 PM, August 24, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• मोबाइल एप से घर बैठे भी भर सकते हैं फॉर्म
सोनभद्र । हज करने की ख्वाहिश रखने वाले आजमीन हज यात्रा के लिए घर बैठे अपने मोबाइल से हज सुविधा एप पर ऑनलाइन आवेदन से कर सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2025 का हज एक्शन प्लान घोषित कर दिया है। हज आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर तय की गई है। मोबाइल एप के साथ ही हज कमेटी की वेबसाइट hajcommittee.up.gov.in पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि "ऐसे सभी इच्छुक व्यक्ति हज-2025 के आवेदन पत्र भरने के पात्र हैं, जिनके पास हज आवेदन भरनेे की अन्तिम तिथि से पहले जारी वैद्य मशीन द्वारा पठनीय भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट उपलब्ध हो और जिसकी वैद्यता कम से कम 15 जनवरी, 2026 तक हो साथ ही जिला स्तर पर हज सुविधा केन्द्र, साइबर कैफे व स्वयं ऑनलाइन वेबसाइट http://hajcommitee.up.gov.in पर ऑनलाइन व मोबाइल एप ’’हज सुविधा’’ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।"




