Sonbhadra news : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत, एक घायल
आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरी झूलस कर बेहोश हो गई वहीं तीसरी महिला बाल बाल बच गई।

sonbhadra
6:43 PM, October 9, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन सोनभद्र । जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घटीहटा में बुधवार की सायं लगभग चार बजे खेत में तील की कटाई कर रही तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरी झूलस कर बेहोश हो गई वहीं तीसरी महिला बाल बाल बच गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक किरन पटेल उम्र लगभग 50 वर्ष पत्नी शारदा पटेल, राधा देवी उम्र लगभग 50 वर्ष पत्नी माधो सिंह तथा सुनीता उम्र लगभग 25 वर्ष पत्नी संत कुमार तीनों एक साथ खेत में तील की कटाई कर रही थी तभी तेज गरज और चमक के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई जिससे किरन पटेल की मौत हो गई जबकि राधा देवी झूलस कर बेहोश हो गई वहीं सुनीता बाल - बाल बच गई जिसके बाद दोनों को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां किरन पटेल को मृत घोषित कर दिया गया वहीं दूसरी घायल राधा देवी का इलाज जारी था सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अग्रीम कार्यवाही में जुट गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।




