Sonbhadra News : जिसका जैसी शोहबत होती हैं, वैसी उसकी भावना बनती है- अनिल राजभर
सपा द्वारा दिये गए बयानबाजी पर अनिल राजभर ने कहा कि सपा पर जमकर बरसे । उन्होंने कहा कि जिसका जैसी शोहबत होती हैं, वैसी उसकी भावना बनती है और वैसी उसकी मानसिकता होती हैं ।

कैबिनेट श्रम मंत्री अनिल राजभर
sonbhadra
9:24 PM, January 5, 2025
शान्तनु कुमार/आनंद चौबे
सोनभद्र । दिल्ली में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। हर दिन नेताओं के बयानबाजी सुनने व देखने को मिल रहा है । सोनभद्र में चल रहे विधायक खेल महाकुंभ में शिरकत करने पहुंचे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अरविन्द केजरीवाल द्वारा दिल्ली में बीजेपी के सीएम चेहरे को लेकर उठाये गए सवाल पर कहा कि यह अपना अपना तरीका हैं, हमने मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र में चुनाव लड़ा, कहीं हमारा कोई सीएम चेहरा नहीं था। फिर भी चुनाव मे जीत दर्ज की, सबका अपना-अपना तरीका है।
वहीं ओम प्रकाश राजभर की पार्टी दिल्ली व बिहार में अकेले चुनाव लड़ने के बयान पर कहा कि वह अपनी पार्टी चला रहे हैं, उनको लड़ना हैं तो अकेले चुनाव लड़े। इसके लिए वह स्वतंत्र हैं ।
वही इन दिनों सम्भल में खुदाई के दौरान मिल रहे अवशेषों पर सपा द्वारा दिये गए बयानबाजी पर अनिल राजभर ने कहा कि सपा पर जमकर बरसे । उन्होंने कहा कि जिसका जैसी शोहबत होती हैं, वैसी उसकी भावना बनती है और वैसी उसकी मानसिकता होती हैं । और इसका नजारा सैफई महोत्सव में देखने को मिला ।
वहीं मोहन भागवत द्वारा मंदिर-मस्जिद को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि मोहन भागवत नें कुछ कहा हैं तो सबको अपने नजरिये से देखना व समझना चाहिए।
Byte- अनिल राजभर (श्रम मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार )




