Sonbhadra News : बेसहारा महिला के लिए मददगार बना वन स्टॉप सेंटर, छह दिन बाद अपनों से हुआ मिलन
मुश्किल हालात में अपनों से बिछड़कर भटक रही एक महिला के लिए वन स्टॉप सेंटर उस समय उम्मीद की किरण बन गया.


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र। मुश्किल हालात में अपनों से बिछड़कर भटक रही एक महिला के लिए वन स्टॉप सेंटर उस समय उम्मीद की किरण बन गया, जब टीम ने न सिर्फ उसे सुरक्षित आश्रय दिया, बल्कि उसकी देखभाल और काउंसिलिंग के जरिए उसके परिवार तक पहुंचने में भी सफलता हासिल की। आज देर शाम महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किए जाने के साथ ही एक बार फिर वन स्टॉप सेंटर की संवेदनशील भूमिका सामने आई।
जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर को ओबरा थाना क्षेत्र में एक महिला लावारिस हालत में मिली थी। महिला की स्थिति को देखते हुए सूचना मिलने के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर सोनभद्र लाया गया। प्रारंभिक स्थिति में महिला काफी असहज थी और अपने बारे में स्पष्ट जानकारी देने की स्थिति में नहीं थी। ऐसे में सेंटर की टीम ने उसके प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल उसकी जरूरतों का ध्यान रखा।
वन स्टॉप सेंटर पर महिला को भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही आवश्यक इलाज और सुरक्षित वातावरण दिया गया। धीरे-धीरे महिला सहज हुई और टीम की काउंसिलिंग के दौरान उसने बातचीत शुरू की। लगातार संवाद और काउंसिलिंग के बाद महिला ने अपने परिवार तथा गांव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां टीम को उपलब्ध कराईं।
महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर वन स्टॉप सेंटर की टीम ने उसके परिवार तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया। इस पूरी प्रक्रिया में ग्राम प्रधान जुगैल का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला। स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने और परिवार से संपर्क स्थापित होने के बाद महिला के परिजनों की पहचान सुनिश्चित की गई।
इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए आज देर शाम महिला को उसके परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय से बिछड़ी महिला के अपने परिवार तक सुरक्षित पहुंचने से उसके परिजनों में भी राहत और खुशी का माहौल रहा।
सम्बंधित खबर