Sonbhadra News : मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
पिपरी थाना क्षेत्र में मुर्धवा स्थित हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई l
sonbhadra
3:56 PM, February 11, 2025
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) l पिपरी थाना क्षेत्र में मुर्धवा स्थित हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गईl पिपरी थाने के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शुभम कुमार पांडेय पुत्र वीरेंद्र पांडेय मूल निवासी गढ़वा झारखंड हिंडालको कंपनी में अप्रेंटिस कर रहा था, मंगलवार की दोपहर में वह लंच के बाद लगभग 2 बजे पुनः कंपनी में जा रहा था इस दौरान वह अपने निवास स्थान से रेलवे लाइन पक़ड़कर चाचा कॉलोनी की ओर जा रहा थाl उसी समय चोपन की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गईl मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उसे पटरी पर चलते हुए देखकर काफी लोगों ने शोर मचाया मगर कान में ईयरफोन लगाने की वजह से उसे किसी की आवाज नहीं सुनाई दी और वह ट्रेन की चपेट में आ गयाl सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई हैl




