Sonbhadra News :कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में छाया मातम
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में शुक्रवार की सुबह 11 बजे कुए में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया उनका रो रो कर बुराहाल है। ग्राम प्रधान सुभाष कुमार भारती ने

sonbhadra
6:53 PM, April 11, 2025
रमेश (संवाददाता)
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में शुक्रवार की सुबह 11 बजे कुए में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया उनका रो रो कर बुराहाल है। ग्राम प्रधान सुभाष कुमार भारती ने बताया कि सुबह 11 बजे घर से कुछ दूर स्थित एक कुए से पानी खींच रहे लालमन गोंड़ 43 वर्ष पुत्र फेकन गोड़ निवासी पिपराही टोला ग्राम धनौरा का पैर अचानक फिसल गया,जिससे वह कुए में गिर पड़े और पानी में डूबकर मौत हो गई, ग्रामीणों ने आनन फानन में कुएं पर पहुंचकर किसी तरह से लालमन को कुए से बाहर निकाला गया,तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी,जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया, सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पीएम हेतु मर्चरी भेज अग्रिम कार्रवाई में जुट गई



