Sonbhadra News : मारकुण्डी बस हादसे में इलाज के दौरान एक यात्री की मौत
आज शाम वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हुए बस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने मामले ने यात्री के मौत की पुष्टि की है।

sonbhadra
10:18 PM, September 20, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज शाम वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हुए बस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने मामले ने यात्री के मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दिया है।
बताते चलें कि आज देर शाम चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुण्डी घाटी में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में कुल 44 यात्री घायल हुए। सभी यात्रियों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया। बस में कुल 60 यात्री सवार से और सभी यात्री पितृपक्ष में पिंडदान के लिए छत्तीसगढ़ से प्रयागराज और वाराणसी होते हुए गया जा रहे थे।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि "हादसे में 44 यात्री घायल हुए हैं। इसमें तीन श्रद्धालुओं छत्तीसगढ़ निवासी तितरा शाहू पुत्र डोलेराम तथा दो महिला सरस्वती देवी और शांति देवी को गंभीर चोट आई थी जिसमें देर रात इलाज के दौरान तितरा शाहू की मौत हो गयी। मृतक के घरवालों को सुचना दे दी गयी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया गया है।"




