Sonbhadra News : कार के धक्के से एक नेशनल खिलाड़ी की मौत, एक घायल
कार सीख रही महिला के धक्के से मैदान प्रेक्टिस कर रही दो खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद धक्का मारने वाली महिला ने ही दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिसमें एक खिलाड़ी मृत घोषित कर दिया ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
9:18 PM, August 1, 2024
शान्तनु कुमार/आनंद चौबे
■ दोनों खिलाड़ी डायट परिसर में खेल की प्रेक्टिस कर रही थी
■ डायट परिसर में ही महिला सीख रही थी कार
■ धक्का मारने के बाद कार सीख रही महिला ने ही दोनों को पहुंचाया था जिला अस्पताल
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के डायट में गुरुवार की शाम कार सीख रही एक महिला के धक्के से मैदान प्रेक्टिस कर रही दो खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद धक्का मारने वाली महिला ने ही दोनों घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया और निकल गयी । जहां डॉक्टरों ने एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम ज्ञानवी सिंह (13) पुत्री सुनील सिंह, निवासी प्रभापुरम राबर्टसगंज व अनुराधा (16) पुत्री राजेश सिंह, निवासी वर्तमान पता हर्ष नगर, डायट के मैदान में प्रैक्टिस कर रही थी।
प्रकाश जीनियस इंटर कालेज में पढ़ने वाली दोनों छात्राएं नेशनल व स्टेट स्तर की खिलाड़ी हैं। दोनों छात्राएं प्रैक्टिस कर घर के लिए लौटने वाली थी कि कार सीख रही महिला ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। जिससे कार की रफ्तार और तेज हो गई और दोनों खिलाड़ियों की ऊपर चढ़ गई। इससे अनुराधा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ज्ञानवी घायल हो गई। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कार सीख रही महिला ने ही दोनों को अस्पताल पहुंचाकर वहां से चली गई । घटना की जानकारी होते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया । परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। प्रकाश जीनियस इंटर कालेज के छात्रों ने बताया कि अनुराधा हैमरबाल प्रतियोगिता में नेशनल खेलने ओडिशा के पूरी में गई थी। वहां उसने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। वह खो-खो की राज्य स्तर की खिलाड़ी भी थी और कई जगह खेल चुकी है। ज्ञानवी भी अच्छी खिलाड़ी है । वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।




