Sonbhadra news : दो बाइक की टक्कर मे एक बच्ची की मौत, दो घायल
दो बाइक की टक्कर मे इलाज कराने जा रही तारा कुमारी 6 वर्ष पुत्री सुनीता देवी निवासी महुरांव करईल की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
7:29 PM, October 2, 2024
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
★ कोन विंढमगंज मार्ग पर लालबिजौरा मे हुयी घटना
★ गढ्ढायुक्त सडक ने ली एक और की जान
कोन सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन विंढमगंज मार्ग लालबिजौरा मे दो बाइक की टक्कर मे इलाज कराने जा रही तारा कुमारी 6 वर्ष पुत्री सुनीता देवी निवासी महुरांव करईल की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वही मृतक की मां सुनीता व बाइक चालक सियाराम निवासी गिधिया घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर दोनों घायलों को इलाज हेतू अस्पताल भेजवा दिये।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनीता अपने पुत्री तारा कुमारी को इलाज कराने कोन की तरफ बगिया जा रही थी कि रास्ते मे चेरवाडीह मे गिधिया निवासी सियाराम मिल गया जिसके बाइक पर सुनीता अपने पुत्री को लेकर बैठ गयी कि कोन की ओर से आ रहा अज्ञात बाइक सवार ने सियाराम के बाइक मे जोरदार धक्का मारते हुये फरार हो गया। धक्का लगते ही पुत्री समेत तीनों को गम्भीर चोटें आई जिसमें छ वर्षीय तारा की मौत हो गयी।व बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की तहरीर मृतक के नाना रामवृक्ष उरांव के तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस पता लगाने मे जुट गयी।
इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से चला रहा अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन किया जा रहा है,शव को पोस्टमार्टम हेतु दुध्दी भेज दिया गया है। वहीं क्षेत्रवासियों का मानना है की पूरी सडक बढे बढे गढ्ढों मे तप्दील हो गयी है जिसके कारण आये दिन दुर्घटना हो रही है।




