Sonbhadra news : बालिका बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, थाने में संभाली कमान
इंटरमीडिएट कॉलेज, कॉन्वेंट तिराहा ओबरा की छात्रा रागिनी जायसवाल, पुत्री श्याम बिहारी जायसवाल, निवासी सेक्टर-8 ओबरा, को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया

sonbhadra
9:48 PM, September 27, 2025
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा, सोनभद्र। मिशन शक्ति सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 27 सितम्बर 2025 को शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज, कॉन्वेंट तिराहा ओबरा की छात्रा रागिनी जायसवाल, पुत्री श्याम बिहारी जायसवाल, निवासी सेक्टर-8 ओबरा, को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया।
रागिनी वर्तमान में कक्षा 11 वीं की छात्रा हैं। एक दिन की थानेदार बनकर उन्होंने ओबरा थाने में पहुंची महिला एवं पुलिस फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति जैसी पहल से बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित होती है। वहीं, रागिनी जायसवाल ने भी खुशी जताते हुए कहा कि यह अनुभव उनके जीवन में प्रेरणादायक रहेगा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वही मौके पर ओबरा थाना प्रभारी बिजय चौरसिया सोनभद्र




