Sonbhadra News : एक अदद कट्टा, जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
रायपुर थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के एक युवक के पास से एक अदद कट्टा और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
5:15 PM, March 9, 2025
अवधेश पटेल ( संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के एक युवक के पास से एक अदद कट्टा और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामदरस राम ने बताया कि थाना क्षेत्र के पंडरी गांव का निवासी घनश्याम जायसवाल पुत्र शिवमूरत जायसवाल जिसके पास मुखवीर की सूचना मिली कि इस आदमी के पास अबैध कट्टा और कारतूस है।मुखवीर सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पकड़ गया तो अभियुक्त के पास से एक अदद कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है।
विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना किया गया है।



