सोनभद्र । थाना रॉबर्ट्सगंज पुलि द्वारा मंगलवार को पुलिस व खनन विभाग की टीम के संयुक्त अभियान के क्रम में खान निरीक्षक मनोज कुमार के तहरीर के आधार पर 01 अदद ट्रक वाहन UP64 BT 6576 पर (32 घनमीटर गिट्टी लदा हुआ) व 01 नफर अभियुक्त साजन कुमार पुत्र लल्लू निवासी कोलान बस्ती, पोस्ट गुर्मा थाना चोपन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 206/2025 धारा 281, 303(2), 317(2), 61(2) भारतीय न्याय सहिता व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उपखनिज परिवाहन नियमावली ,4/21 खान व खनिज अधि0 व 3 सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त साजन कुमार उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया। वाहन स्वामी, वाहन को पास कराने वाले ब्लैक स्कार्पियो, एक अन्य पासर व स्टोन क्रेशर कम्पनी के मालिक को वांछित किया गया।