Sonbhadra News: चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
ओबरा पुलिस को चेकिंग के दौरान एक चोरी की बाइक बरामद की है। इस मामले में एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है।

sonbhadra
7:32 PM, January 30, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । ओबरा पुलिस को चेकिंग के दौरान एक चोरी की बाइक बरामद की है। इस मामले में एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है।
डिग्री कॉलेज चौराहा पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने तेज गति से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया और हिरासत में ले लिया। वाहन के चेचिस नंबर को ई-चालान ऐप से जांचने पर पता चला कि यह हीरो स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक-सिल्वर रंग) मोटरसाइकिल चोरी की है। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR45N5042 है। यह मोटरसाइकिल बिहार के कैमूर भभुआ जिले के अधौरा थाने में दर्ज मु0अ0सं0-11/25, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित पाई गई। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर ओबरा थाने में मु0अ0सं0-29/2026, धारा 317(2), 317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश दूबे, उपनिरीक्षक राम लोचन और हेड कांस्टेबल संतोष पटेल शामिल थे।




