Sonbhadra News : नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलैया डीह में रेलवे अंडर पास से पुलिस ने अभियुक्त को धर दबोचा

सोनभद्र
4:20 PM, March 6, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा मादक पदार्थ के सम्बन्ध में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक गुरुवार को श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष विण्ढमगंज द्वारा अभियुक्त कमलेश अगरिया पुत्र शिवनाथ अगरिया निवासी ग्राम करईल थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र 26 वर्ष को रेलवे अण्डर पास ग्राम सलैयाडीह थाना विण्ढमगंज से समय 22.40 बजे नाजायज गाँजा के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 28/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा० न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्त- कमलेश अगरिया पुत्र शिवनाथ अगरिया निवासी ग्राम करईल थाना कोन जनपद जिसके पास से 1 किलो 250 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद किया गयाअभियुक्त का आपराधिक इतिहास के क्रम में 1. मु0अ0सं0 154/2023 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र2.मु0अ0सं0 10/2025 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोन जनपद सोनभद्र3.मु0अ0सं0 190/2025 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोन जनपद सोनभद्र रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विंढमगंज शिवकुमार सिंह,हे0का0 जितेन्द्र कुमार,का0 भुपेन्द्र पाण्डेय मौजूद रहे।




