Sonbhadra News : गौ तस्करी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार
विंढमगंज पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में एक अभियुक्त को हीराचक से गिरफ्तार किया है।

sonbhadra
8:43 PM, September 22, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र) । विंढमगंज पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में एक अभियुक्त को हीराचक से गिरफ्तार किया है।
उ0नि0 जयप्रकाश यादव मय फोर्स द्वारा थाना विण्ढमगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-119/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि० व 11 पशु क्रूरता अधि० थाना से सम्बन्धित अभियुक्त सुमेश चौधरी पुत्र स्व० भीखू चौधरी निवासी वार्ड नं0-08 ग्राम हारादाग, पोस्ट भगोडीह, थाना रमना जनपद गढ़वा झारखण्ड को रोड़ के किनारे ग्राम हीराचक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनि0 जयप्रकाश यादव, हे0का0 सुरेन्द्र प्रजापति, का0 भुपेन्द्र पाण्डेय मौजूद रहे।




