Sonbhadra News : फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर कोयला परिवहन करने वाले वाहन सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त मिली है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
संजय कुमार (संवाददाता)
शक्ति नगर (सोनभद्र) । प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त मिली है।
रविवार को थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शनि मंदिर के पास, ग्राम जमसीला, चौकी बीना क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेलर वाहन पर अंकित नम्बर UP64 H 8337 को रोककर उसके अभिलेखों की जांच की गई। वाहन में लदे कोयले से संबंधित बिल्टी एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन करने के उपरान्त वाहन के चेसिस नम्बर MAT447243Y3N29571 को ई-परिवहन/वाहन पोर्टल पर चेक किया गया, जिसमें उक्त वाहन का वास्तविक पंजीयन संख्या UP64 AT 5675 होना पाया गया।
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर वास्तविक पहचान छिपाते हुए कोयला परिवहन किया जा रहा था। इस सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 पंजीकृत कर धारा 336(2), 336(3), 340(2), 318(4) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अनिल कुमार सोनी (48)पुत्र बाल गोविन्द सोनी, निवासी परासी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को दोपहर शनि मंदिर के पास, ग्राम जमसीला से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी-
एक अदद कोयला लदा ट्रेलर, जिस पर अंकित नम्बर प्लेट – UP64 H 8337। वास्तविक पंजीयन संख्या – UP64 AT 5675।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. सतेन्द्र राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. का0 सत्यम सरोज, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
सम्बंधित खबर
अपना जिला