Sonbhadra news : न्यायालय के आदेश पर पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त की लगभग 25 लाख की अचल संपत्ति कुर्क
पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त की लगभग 25 लाख की अचल संपत्ति को विधिक प्रक्रिया के तहत कुर्क किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
प्रकाश खत्री/दिलीप श्रीवास्तव (संवाददाता)
चुर्क। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज सीनियर डिवीजन (एफ.टी.सी.), सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त की लगभग 25 लाख की अचल संपत्ति को विधिक प्रक्रिया के तहत कुर्क किया गया।
मुकदमा संख्या 1695/2015, सौरभ चौरसिया बनाम जितेन्द्र, अंतर्गत धारा 138 एन.आई. एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र से संबंधित अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र रामजीत,निवासी ग्राम बिजरी हरहुआ,थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, जो लंबे समय से मा0 न्यायालय से लगातार फरार चल रहा था, की लगभग 25 लाख की अचल संपत्ति को न्यायालय के आदेशानुसार कुर्क किया गया।
कुर्क की गई अचल संपत्ति का विवरण इस प्रकार है —गाटा संख्या: 0191 मि0 रकबा: लगभग 0.0220 हे0निर्माण: 10×8 फीट का एक पक्का कमरा (दीवार पर सीमेंट शेड), चारों ओर लगभग 7 फीट ऊँची पक्की बाउंड्री वॉल, जिसमें एक बड़ा लोहे का गेट लगा है। यह कुर्की कार्यवाही नायब तहसीलदार सदर विशाल एवं क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश कुमार की उपस्थिति में, स्थानीय गवाहान तथा चौकी प्रभारी चुर्क उ0नि0 विनोद यादव, व उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई। कुर्क की गई संपत्ति को एक अलग ताले से बंद कर सील व मुहरबंद किया गया है।