ओबरा/ सोनभद्र । स्थानीय अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र (क्लब 4) में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर क्लब कार्यकारिणी द्वारा चित्रकला ,सामान्य ज्ञान एवम् इनडोर गेम प्रतियोगिता आयोजित कराया गया। प्रतियोगिता प्रारम्भ करने से पहले क्लब के मुख्य संरक्षक इं० अवधेश सिंह यादव, अध्यक्ष इं० रविभूषण तिवारी और क्लब महासचिव इ० अमित यादव के द्वारा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया गया । प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से कक्षा दसवीं तक के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता वर्ग -1 में प्रसिद्धि आर्या प्रथम स्थान पर तथा अमाला चौरसिया एवम् ओजस तिवारी क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता वर्ग -2 में प्रथम स्थान पर आद्या गुप्ता तथा ईशी यादव एवं अनुषा त्रिपाठी क्रमशः द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला वर्ग-3 में अर्पिता यादव प्रथम तथा विधि एवं समृद्धि सिंह ने क्रमशः द्वितीय एवम् तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सामान्य ज्ञान वर्ग-1 में प्रथम स्थान अर्पित प्रजापति तथा श्रेयांस तिवारी एवं दिव्या सिकरवार क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। सामान्य ज्ञान वर्ग-2 में अवनेंद्र यादव ने प्रथम स्थान तथा ईशा सिकरवार एवं अर्किता प्रजापति क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। इसी क्रम में इंडोर गेम के कैरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आव्या ठाकुर तथा ध्रुविका एवं जावेद क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे वहीं चेस में श्रेयांश तिवारी विजेता और अवनेंद्र यादव उप विजेता रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चो को रिटर्न गिफ्ट एवम् प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अध्यापिका शिप्रा श्रीवास्तव, फरीदा और बंदना ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।