Sonbhadra News : देव दीपावली के मौके पर 11000 दियों से जगमगाया सतत वाहिनी का पावन तट
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना,दियों की रोशनी में जगमगाया पावन तट

सोनभद्र
7:44 PM, November 5, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (सोनभद्र)
विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा में सतत वाहिनी नदी के पवन तट पर निर्मित छठ घाट व भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर आज देव दीपावली पर्व पर सन क्लब सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार केसरी के द्वारा लगातार 11वां देव दीपावली पर्व पर 11 000 दीपक के साथ पंडित राजू रंजन तिवारी के द्वारा वैदिक मंत्र के साथ पूजा अर्चना करके मनाया गया।
इस मौके पर मौजूद अमित कुमार केसरी ने कहा कि देव दीपावली का पर्व मनाने के लिए हम सभी स्थानीय लोगों के आर्थिक शारीरिक सहयोग से किया जा रहा है।
देव दीपावली पर पूरा छठ घाट व खेल मैदान को दीयों की टिमटिमाहत से दुल्हन की तरह सजाया गया है। तत्पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।



