Sonbhadra News : वैदिक अनुष्ठान के चौथे दिन कथा में मधु कैटभ वध के लिए ब्रह्मा ने किया योगनिद्रा देवी की स्तुति
कोरगी गांव स्थित केवडिया बाबा मंदिर पर आयोजित हो रहे वैदिक अनुष्ठान के चौथे दिन कथा श्रोताओं की उमड़ी भीड़


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के कोरगी गांव में केवड़िया बाबा पहाड़ी पर चल रहे नौ दिवसीय चंडी पाठ एवं अन्य वैदिक अनुष्ठान में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
आयोजन के चौथे दिन प्रधान यजमान शंभूनाथ सिंह ने सपत्नीक बेदी पूजन एवं सभी आवाहित देवी देवताओं का पूजन अर्चन किया।
इस मौके पर महंत पं विवेकानंद जी महाराज ने कहा कि कल्प के अंत में जब संपूर्ण संसार एकार्णव में निमग्न हो रहा था और भगवान हरि शेषनाग की शैय्या पर योगनिद्रा का आश्रय ले रहे थे, उस समय उनके कानों के मैल से मधु और कैटभ नामक दो भयंकर असुर उत्पन्न हुए। वे दोनों ब्रह्मा जी का वध करने के लिए तैयार हो गये। तब अपनी रक्षा के लिए ब्रह्मा जी ने भगवान विष्णु को जगाने के लिए उनके आंखों में निवास करने वाली योगनिद्रा का स्तवन किया था।
स्तुति सुनकर योगनिद्रा ब्रह्मा के सामने भगवान हरि के नेत्र, मुख, नासिका, बाहु, हृदय और वक्षस्थल से निकलकर ब्रह्मा जी के सामने प्रकट हो गयीं। योगनिद्रा से मुक्त होकर श्री विष्णु ने उन असुरों के साथ हजारों वर्ष तक युद्ध करने के बाद उनका वध कर दिया।
इस मौके पर आचार्य पं सुजीत तिवारी, राजेन्द्र मौर्या, मथुरा सिंह, बिफन भगत, कैलाश भगत, शिव संपत, सीताराम आदि उपस्थित रहे।