Sonbhadra News : चौथे दिन भी यज्ञशाला की परिक्रमा में उमड़ी भीड़
जोरुखाड़ में चल रहे श्रीराम चरितमानस नवाह पारायण महायज्ञ का चौथा दिन

सोनभद्र
6:08 PM, February 6, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ ग्राम पंचायत के गुलर घाट पर चल रहे श्रीरामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ में परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है।
शुक्रवार को यज्ञ के चौथे दिन आचार्य पंडित तेजभान त्रिपाठी एवं सह आचार्य पंडित अमन शास्त्री ने अरणि मंथन कर अग्नि देवता को प्रकट किया और वेदमंत्रों से उसमें आहुति दी।
कथावाचक पंडित विवेकानंद जी महाराज ने कथा में सती के देह त्याग फिर पार्वती के रूप में जन्म और शिव विवाह की कथा सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष भगवानदास गोंड़, सुदेश्वर यादव, अशोक यादव, राजमणि यादव, गोछर यादव, दसंई यादव, गुड्डू गोंड़, राजेश गोंड़, रामकिशुन बाबा जी सहित कई लोग उपस्थित रहे।




