Sonbhadra News : दीपावली के पहले पर सोनभद्र पुलिस ने 151 परिवारों को खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा मोबाइल स्वामियों को बुलाकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरा करने के बाद उन्हें सुपुर्द किया गया।

sonbhadra
1:04 PM, November 5, 2026
शान्तनु विश्वास/प्रकाश खत्री
सोनभद्र । धरतेरस के पर्व में अभी कुछ दिन बाकी है लेकिन सोनभद्र पुलिस ने गुरुवार को आमजन की खुशियों को दोगुना कर दिया है । पुलिस द्वारा खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा माह सितम्बर-2026 से अब तक कुल 151 खोए/गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किया है । पुलिस के अनुसार बरामद फोन की अनुमानित कीमत लगभग ₹27 लाख है । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा मोबाइल स्वामियों को बुलाकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरा करने के बाद उन्हें सुपुर्द किया गया।
दीपावली के अवसर पर अपने खोए हुए बहुमूल्य मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर नागरिकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली तथा उन्होंने सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।




