Sonbhadra news : चकबंदी विभाग द्वारा राजस्व ग्राम सभा अवई में ग्राम सभा की चयनित भूमि की हुई स्थलीय निरीक्षण
चकबंदी विभाग द्वारा ग्राम सभा की चयनित भूमि की स्थलीय निरिक्षण चकबंदी विभाग के सीओ बरमेश्वर उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुआ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत राजस्व ग्राम सभा अवई स्थित फासिल्स पार्क के समीप मंगलवार को चकबंदी विभाग द्वारा ग्राम सभा की चयनित भूमि की स्थलीय निरीक्षण चकबंदी विभाग के सीओ बरमेश्वर उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुआ।
उक्त सम्बंध में सत्यदेव पाण्डेय सहकारी समिति मारकुण्डी के अध्यक्ष ने बताया कि राजस्व ग्राम सभा में चल रहे चकबंदी विभाग के दौरान ग्राभा भूमि के लिए नवयुवक मंगल दल, सामुदायिक भवन, नस्वास्थ केन्द्र, विवाह मण्डप, कापरेटिव भवन, आगनवाड़ी केन्द्र, अम्बेडकर पार्क, भूमिहीन इत्यादि लोगों के लिए पट्टा भूमि का लिए चयनित भूमि का स्थली निरिक्षण कर बैठक के माध्यम से सभी को अवगत कराया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से कानून गो रामलाल बर्मा, लेखपाल सौरभ सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी कौशल प्रसाद, अरुण कुमार पाण्डेय, नारद भारती, सुखलाल पाल, अवधेश पाल, आशा देवी, समेत चकबंदी सदस्य गण उपस्थित थे।