Sonbhadra News -रामनवमी पर राममय हुआ इलाका,शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

महुली के श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सभी अखाड़ा के अध्यक्षों, सदस्यों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया

news-img

सोनभद्र

1:14 PM, March 28, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)

  विंढमगंज (सोनभद्र)। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को रामनवमी के नवें दिन प्रमुख स्थानों पर रखे महाबीरी झंडे के साथ जुलूस निकाला गया। हजारों की संख्या में जुलुस का कारवाँ स्टेशन मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग होते स्थानीय चौक पर पहुँचा।बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दूर-दराज सेआए विभिन्न कलाकारों नें अपने हैरतअंगेज कलाओं से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। 

शुक्रवार को रामनवमी का जूलूस माथे पर भगवा रंग की टोपी और पगड़ी, माथे पर पीला चंदन और हाथ में भगवा ध्वज के साथ सैकड़ों की संख्या में युवाओं की टोली महुली बस स्टैंड पर कला का प्रदर्शन किया। उत्साहित युवाओं की टोली ने नारा लगाते "श्रीराम के जयकारों से, पूरा भारत भर जाएगा राम के दीवानों से,

'एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्री राम" की जयघोष करते हुए रामभक्तों का काफिला भ्रमण किया।

 महुअरिया रेलवे स्टेशन चौराहे पर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करती मुस्लिम समुदाय के डॉक्टर बदरे आलम तथा उनके सहयोगियों शर्बत पानी की व्यवस्था कराई गई थी।

भगवा ध्वज के साथ राम भक्तों का कारवां के साथ प्रभु श्रीराम,माता जानकी,हनुमान इत्यादि विभिन्न स्वरूपों का भेष धरे भव्य मनमोहक झाँकी देखते बनती थी। विभिन्न गांवों के समस्त अखाड़ों का जुलुस महावीरी झंडों के खेल मैदान में पहुँचा।खेल मैदान में बने पंडाल स्थल पर पहुँचने के बाद सभी अखाड़ों से जुड़े कलाकार अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया।

सभी अखाड़ों के अध्यक्ष तथा उनके सदस्यों को मुख्य अतिथि संजीव जौहरी (समाजसेवी)द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।इससे पूर्व महुली अखाड़ा समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि को तिलक लगाकर तथा माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

इससे पूर्व ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल द्वारा शोभायात्रा में शामिल सभी कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में तब भब्यता आई जब सभी अखाड़ों का जुलूस बस स्टैंड पर पहुचा।

रामनवमी के पूर्व संध्या पर मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी द्वारा विभिन्न अखाड़ों के स्थापित स्थल पर पहुँच अध्यक्षों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया था।

 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजीव जौहरी ने कहा कि आज सनातन संस्कृति का अद्भूत समागम देखकर मन प्रफुल्लित हो रहा है। कहा कि इस कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्य अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है जिसके लिए सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।हम अपनी ओर से सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देता हूँ।

विशिष्ट अतिथि के रुप में पहुँचे मनोज मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष भाजपा)का समिति ने स्वागत किया।

श्री मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि रामनवमी धार्मिक उत्सव ही नही बल्कि मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करने का अवसर भी है।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई देता हूँ।

इस मौके पर सभी अखाड़ों के अध्यक्ष, सदस्य के अलावा दिलिप कन्नौजिया,सेकरार अहमद, मनोज कन्नौजिया,भगवान दास कन्नौजिया, वीरेन्द्र कन्नौजिया(पिंकी), अमित कुमार, राजनाथ गोस्वामी, विकास कन्नौजिया (बबलू),पंकज गोस्वामी, उदय कुमार शर्मा, महेंद्र पूरी,अवधेश शर्मा,अमरेश कन्नौजिया, संजय जायसवाल,राजकपूर कन्नौजिया,पिंटू जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थिति  रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए विंढमगंज पुलिस मौजूद रही।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.