जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि जनपद सोनभद्र में विकास के नये आयाम लिखे जा रहे हैं, जनपद निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है, देश के 112 अति पिछड़े जिलों में शामिल जनपद सोनभद्र आज विकास के मामले में तीसरे पायदान पर है, म्योरपुर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इण्डिया द्वारा कराया जा रहा है। एयरपोर्ट निर्माण के विधिक बाधाओं का समाधान करा दिया गया है, जल्द ही एयरपोर्ट का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, जिससे जनपद सहित आस-पास के राज्यों के निवासियों को भी हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। जनपद में वनाधिकार अधिनियम के अन्तर्गत 16000 से अधिक पटटाधारकों के खतौनी बनाकर निशुल्क वितरण किया जा रहा है। जनपद न्यायालय की स्थापना हेतु 18 हेक्टेअर की भूमि चिन्हित कर उपलब्ध करा दी गयी है। जनपद में ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा ष्मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनपद सोनभद्र को प्रदेश में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जनपद में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का संचालन प्रारम्भ हो गया है। वर्ष 2024-25 में 100 छात्रों का पंजीकरण कराते हुए शैक्षणिक कार्य भी किया जा रहा है। जनपद को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाले 990 मी० की लम्बाई का शिल्पी-कोडारी अन्तर्राज्यीय सेतु का निर्माण पूर्ण कर आवागमन किया जा रहा है। जनपद के 78 ग्राम पंचयतों को क्षय रोग से मुक्त किया जा चुका है। कनहर सिंचाई परियोजना को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु शासन स्तर से रू0 50 करोड़ की धनराशि निर्गत की गयी है। परियोजना पूर्ण होने से दुद्धी तहसील के 35 हजार हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नवजात शिशुओं के उपचार हेतु एस०एन०सी०यू० के 12 बेड का चिकित्सालय की शुरूआत की जा रही है. जिससे दूरस्थ क्षेत्र के नवजात शिशुओं का उपचार वही पर हो सकेगा। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी, सड़कों में गड्ढे, बिजली संकट, व्यापारी पलायन जैसी समस्याएं आम थीं। सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण, एंटी-रोमियो स्क्वायड, सख्त पुलिसिंग और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है। जनपद प्रयागराज में दिव्य और भव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगायी, इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा दिव्य और भव्य व्यवस्था की गयी थी, जिसकी प्रशंसा चहुंओर हो रही है। उत्तर प्रदेश अब सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि देश का ग्रोथ इंजन बन गया है। इस मौके पर जिला पंचायत राज विभाग द्वारा चलाया जा रहा अभियान मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी के जागरूकता के लिए बनायी गयी सेल्फी प्वाइंट पर प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने सेल्फी लिये। सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह महोत्सव सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रमाण है और जनता के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक भी। उत्तर प्रदेश अब विकसित भारत निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश के 15 करोड़ निर्धनों को प्रतिमाह अनाज की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है, 1.86 करोड़ से अधिक परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, 2.86 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ, 9 करोड़ लाभार्थियों को 5 लाख तक के ईलाज की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है, 56.50 लाख से अधिका परिवारों को निःशुल्क आवास, 1 करोड़ से अधिक वृद्धावस्था निराश्रित महिला दिव्यांगजन को पेंशन राशि को 300 रूपये से बढ़ाकर 1 हजार रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है, जिससे समाज के अति पिछड़े वंचित लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।