Sonbhadra News : तेज़ रफ़्तार पिकअप के धक्के से वृद्ध महिला की मौत
रायपुर थाना क्षेत्र स्थित पन्नूगंज खलियारी मार्ग पर पनिकप खुर्द चौराहे के समीप पिकअप के धक्के से वृद्ध महिला की मौत हो गई।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
9:38 PM, February 4, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
★ रायपुर थाना क्षेत्र के पनिकप खुर्द में हुई घटना
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र स्थित पन्नूगंज खलियारी मार्ग पर पनिकप खुर्द चौराहे के समीप पिकअप के धक्के से वृद्ध महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव की रामरती पत्नी प्रताप (62) मंगलवार को खलियारी बाजार में किसी काम से आई थी । वापस जाते समय खलियारी से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से धक्का मार दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गया । सूचना पर पहुंची रायपुर पुलिस ने घायल बृद्ध महिला को सीएचसी नगवां वैनी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद पिकअप मौके से फरार हो गया ।
रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामदरस राम ने बताया कि मामले की जानकारी है पुलिस की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।




