Sonbhadra News : वृद्धा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
थाना क्षेत्र के बलियरी गांव में एक वृद्धा ने घर के बड़ेर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई।

sonbhadra
9:01 PM, March 12, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बलियरी गांव में एक वृद्धा ने घर के बड़ेर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार बलियरी गांव निवासी 59 वर्षीय फुलबसिया पत्नी रामकिशुन ने बुधवार की रात अपनी ही साड़ी से फंदा बनाकर घर के बड़ेर से लटककर जान दे दी। बताया जाता है कि उस समय परिवार के अन्य सदस्य गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गए हुए थे।गुरुवार सुबह जब परिजन शादी से लौटे तो घर के अंदर यह दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। इसके बाद उन्होंने गांव के प्रधान को सूचना दी। प्रधान ने फोन के माध्यम से थाना म्योरपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



