Sonbhadra News : घर से टहलने निकला वृद्ध लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
ग्राम गोरडी निवासी देवी प्रसाद शुक्ल (उम्र लगभग 70 वर्ष) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे रोज की तरह टहलने के लिए गोरडीहा-महुआर मार्ग पर निकले थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ग्राम गोरडी निवासी देवी प्रसाद शुक्ल (उम्र लगभग 70 वर्ष) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे रोज की तरह टहलने के लिए गोरडीहा-महुआर मार्ग पर निकले थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे।

शांतनु कुमार
० गोरडीहा गाँव के रहने वाले देवी प्रशाद शुक्ला
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोरडीहा निवासी एक वृद्ध व्यक्ति के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया । काफी खोजबीन के बाद भी जब वृद्ध नहीं मिले तो परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर खोजबीन कराने की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोरडी निवासी देवी प्रसाद शुक्ल (उम्र लगभग 70 वर्ष) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे रोज की तरह टहलने के लिए गोरडीहा-महुआर मार्ग पर निकले थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने दिनभर आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों के अनुसार वृद्ध की मानसिक स्थिति भी पूरी तरह ठीक नहीं है। घर से निकलते समय उन्होंने काले रंग का नेकर, नीले रंग का इनर तथा सिर पर सफेद गमछा पहन रखा था।
थक हार कर लापता वृद्ध के पुत्र ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पिता की तलाश में पुलिस से गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए खोजबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को देवी प्रसाद शुक्ल के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल इनके बेटे विवेकानन्द शुक्ला के मोबाइल नम्बर-7388040676 पर सूचना दे। निकटतम पुलिस थाना पर भी सूचित करें।
सम्बंधित खबर