Sonbhadra news : कुएं में गिरकर वृद्ध की मौत
रात रामलीला देखकर घर लौट रहे वृद्ध की कुएं में गिरकर उसमें डूबने से मौत हो गई।

sonbhadra
8:07 PM, October 11, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपाचुआं गांव में गुरुवार की रात रामलीला देखकर घर लौट रहे वृद्ध की कुएं में गिरकर उसमें डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार इंद्रमन गोड़ (65) पुत्र जगमोहन गोड़ निवासी सुपाचुंआ गुरुवार की रात करीब 7:30 बजे गांव में रामलीला देखने गया था लेकिन वहां से रात में नहीं लौटा।सुबह ग्रामीणों ने कुएं में वृद्ध का उतराया शव देखा तो इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।मृतक के पुत्र ने विनय कुमार गोड़ ने घटना की सूचना म्योरपुर थाने को दी।सूचना पाकर थाना प्रभारी हेमंत सिंह व लीलासी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।




