Sonbhadra News : चारपाई पर सो रही बृद्धा, अंगीठी से लगी आग, मौत
चपकी कारीडांड गांव में बुधवार की रात चारपाई पर सो रही वृद्धा अंगीठी से लगी आग से जिंदा जल गई।

sonbhadra
3:51 PM, December 18, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के चक चपकी कारीडांड गांव में बुधवार की रात चारपाई पर सो रही वृद्धा अंगीठी से लगी आग से जिंदा जल गई। वह चारपाई पर पुआल और बिस्तर डालकर सो रही थी। चारपाई के बगल में अंगीठी जल रही थी। बभनी के चक चपकी कारीडांड निवासी 70 वर्षीय राजकुंवर पत्नी जद्दू गोंड के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले उसे लकवा मार दिया था। वह घर के अंदर चारपाई पर पुआल और उसके उपर बिस्तर डालकर सो रही थी। चारपाई के बगल में अंगीठी भी जल रही थी। रात में न जाने कब आग बिस्तर में पकड़ लिया और धू धू कर जलने लगी।वृद्ध महिला चारपाई पर जिंदा ही जल गई। घर के और सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। आग का धुंआ देखकर वे लोग कमरे में भागकर गये तो जलती आग देखकर भौंचक्का रह गए।सभी लोग आग बुझाने लगे आग बुझी लेकिन तब तक महिला जल चुकी थी। परिजनों की चीख-पुकार शुरू हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने घटना की सूचना जिला पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान को दिया।वृहस्पतिवार की सुबह घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतिका के पुत्र रामजीत की तहरीर पर घटना पंजीकृत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।




