Sonbhadra News : घर बनाते समय पुरानी मिट्टी की दीवार गिरी, मौत
बभनी के घघरी गांव में 38 वर्षीय व्यक्ति की मिट्टी के दीवार से दबने से घायल गया।घायल अवस्था में बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
sonbhadra
6:32 PM, February 8, 2025
राजेश कुमार
■ मामला घघरी गांव का
बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के घघरी गांव में 38 वर्षीय व्यक्ति की मिट्टी के दीवार से दबने से घायल गया।घायल अवस्था में बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के घघरी गांव में 38 वर्षीय विद्यासागर गुप्ता पुत्र इनरमन नया घर बना रहा था शनिवार की सुबह वह पुराने कच्चे के घर की मिट्टी की दीवार गिरने लगा अचानक दीवार स्वयं विद्यासागर के घर पर आ गिरा जिससे सिर में गम्भीर चोट आई। आनन-फानन में परिजन बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




