Sonbhadra News : सरकार के आगमन से पहले अधिकारियों को याद आया गढ्ढा मुक्ति अभियान
सरकार आम लोगों के वोट से बनती है। और चुनाव के वक्त आम लोगों के एक एक वोट की कीमत क्या होती है यह भी जनप्रतिनिधि बखूबी जानते हैं । मगर चुनाव खत्म होते और सरकार बनते ही वही आम लोगों को भुला दिए जाते हैं

sonbhadra
12:50 AM, August 31, 2024
शान्तनु कुमार/राहुल सिंह
■ खुद के नौकरी पर बात आई तो जगह-जगह दिखने लगी कमियां
■ आम लोगों की शिकायत पर यदि पहले देते ध्यान तो नहीं करनी पड़ती इतनी मशक्कत
■ ग्रामीणों ने कहा यह सिर्फ दिखावा
सोनभद्र । सरकार आम लोगों के वोट से बनती है। और चुनाव के वक्त आम लोगों के एक एक वोट की कीमत क्या होती है यह भी जनप्रतिनिधि बखूबी जानते हैं । मगर चुनाव खत्म होते और सरकार बनते ही वही आम लोगों को भुला दिए जाते हैं ।
पिछले कई महीनों से सोनभद्र मुख्यालय का मुख्य मार्ग बिल्कुल जर्जर स्थिति में है । आलम यह है कि वही आम लोग जिन्होंने वोट देकर सरकार बनाई थी उनका चलना दूभर हो गया है। आये दिन जाम व दुर्घटनाओं से आम लोग परेशान हैं । लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है ।
अब जब सोनभद्र में सीएम योगी का संभावित दौरा लगा तो प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। संभावित कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी 1 सितंबर को रावर्ट्सगंज में संत कीनाराम विद्यालय में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।
सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने रूट चार्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। सीएम का काफिला जिस मार्ग से होकर गुजरेगा वहां की सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है । अचानक सड़क मरम्मत को लेकर स्थानीय लोग भी काफी आश्चर्यचकित हैं । उनका कहना है कि खुद की नौकरी पर बात आई तो सड़क बनने लगा। वरना जनता बरसों से गुहार लगाती रही लेकिन जिला प्रशासन या जनप्रतिनिधि किसी ने नहीं सुनी।




