Sonbhadra News : ससुराल में पति ने लगाया फांसी, पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत
रायपुर थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव में मंगलवार की रात में पति की फांसी लगाकर मौत हो गयी जबकि पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत बताई जा रही है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
रायपुर थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव में मंगलवार की रात में पति की फांसी लगाकर मौत हो गयी जबकि पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत बताई जा रही है।

अवधेश पटेल (संवाददाता)
० रायपुर थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव की घटना
वैनी (सोनभद्र)। रायपुर थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव में मंगलवार की रात में पति की फांसी लगाकर मौत हो गयी जबकि पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह गांव की महिलाओं ने बुलाया तो घर से कोई आवाज नहीं आया। इसके बाद ग्रामीण महिलाओं ने शोर-शराबा किया । जिसके बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मामला गंभीर देख ग्रामीणों ने रायपुर थाना पुलिस व 112 नम्बर पुलिस को सूचना दी और अंदर जाकर देखा तो पति फांसी पर लटका हुआ था और पत्नी मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी थी। यह नजारा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए । ग्रामीणों ने बताया की दोनों पति-पत्नी मंगलवार को ही यहां आए थे । यह सब कैसे हुआ कुछ पता नहीं । मौके पर पहुंचे रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय विकास निवासी ग्राम गुरौटी थाना पन्नूगंज अपने पत्नी 27वर्षीय आरती और एक बच्चे के साथ अपने रायपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव रायपुर ससुराल में बाइक से आया था । विकास फांसी पर लटका है जबकि उसकी पत्नी चारपाई पर पड़ी है । उन्होंने बताया कि पत्नी के मूंह और नाक से सफेद गाज निकला हुआ था । फिल्हाल दोनों की मौत हो गई है । मृतक का एक लड़का है जो करीब 4 वर्ष का है, घटना के वक्त वह घर में अकेला था लेकिन कुछ भी बताने में असमर्थ हैं।
इंस्पेक्टर ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है । बताया जा रहा है कि लड़की के माता-पिता अपने दो लड़कियां और एक लड़के को लेकर बाहर रहते हैं। दोनों पति-पत्नी के परिवार को सूचना दिया गया है।उच्चाधिकारियों और मृतक के परिवारजनों के आने का इंतजार है, जिसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबर
अपना जिला