Sonbhadra News : अधिकारी एवं कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें- जिलाधिकारी चर्चित गौड़
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दौरान प्रयुक्त होने वाली ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट मशीनों की एफ०एल०सी० का कार्य तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

sonbhadra
3:27 PM, October 18, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन कार्यक्रम निर्गत किया गया है। उक्त कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को होना सुनिश्चित है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दौरान प्रयुक्त होने वाली ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट मशीनों की एफ०एल०सी० का कार्य तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसी दौरान धार्मिक त्योहार भी चल रहे हैं।
उक्त परिस्थितियों को देखते हुए जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। जिलाधिकारी ने कहा है कि उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।




