सोनभद्र । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के आदेशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी,2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लगे सम्बन्धित समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगण जनपद के बाहर नहीं जायेंगें। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य गतिमान है, के कार्य में लगे अध्यापकगण, अधिकारीगण व कर्मचारी पूरे मनोयोग से लगकर ए0आई0आर0 प्रक्रिया को पूरा कराने में अपना सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करेंगें, जिससे ए0आई0आर0 प्रक्रिया के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।