Sonbhadra News : नहर खोदाई की अनियमितता की जांच करने पहुंचे विधायक के साथ अधिकारी
किसानों की शिकायत को प्रमुखता से प्रकाशित होते ही सोमवार को सदर विधायक भूपेश चौबे समेत नहर परियोजना के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच स्थानीय जांच करते हुए किसानों की समस्या को विस्तार से सुनें।

sonbhadra
9:02 PM, June 8, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० मौके पर किसानों की शिकायत को अधिकारियों ने माना जायज
कोन (सोनभद्र)। बहुचर्चित कनहर नहर परियोजना के तहत कोन क्षेत्र में खोदे जा रहें नहर का लेबल मानक से ज्यादा डीप होने की किसानों की शिकायत को प्रमुखता से प्रकाशित होते ही सोमवार को सदर विधायक भूपेश चौबे समेत नहर परियोजना के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच स्थानीय जांच करते हुए किसानों की समस्या को विस्तार से सुनें। सदर विधायक भूपेश चौबे ने प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि फिलहाल नहर की खोदाई बंद करके गांव गांव में किसानों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करके ही काम चालू करें ताकि क्षेत्र के सभी किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकें। हालांकि कि स्थलीय जांच में किसानों की शिकायत को दबी जुबान से अधिकारियों ने स्वीकार करते हुए समाधान करने के लिए आस्वस्त किया। नहर खोदाई का स्थलीय जांच के समय सदर विधायक भूपेश चौबे समेत प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, शिव प्रसाद, वंशीधर, कुसुम शर्मा,विजय शर्मा,मनोज तिवारी, भोजराज कन्नौजिया, विरेन्द्र राय,सुशील जायसवाल, विनय कन्नौजिया,अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, सैयद मैनुद्दीन, बीर बहादुर सिंह, राम अशिष सिंह, आनन्द कुमार यादव, समेत दर्जनों अधिकारी कर्मचारी व सैकड़ों किसान मौजूद रहे। वहीं किसानों ने एक स्वर से कहा कि जबतक समाधान नहीं होगा तब तक खोदाई नहीं किया जाय।




