Sonbhadra News : रोटरी क्लब रेणुकूट में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का OCV सफलतापूर्वक संपन्न
रोटरी क्लब रेणुकूट द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (DG) रो. डॉ. आशुतोष अग्रवाल की आधिकारिक क्लब विजिट (OCV) अत्यंत सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

sonbhadra
3:01 PM, April 25, 2026
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) । रोटरी क्लब रेणुकूट द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (DG) रो. डॉ. आशुतोष अग्रवाल की आधिकारिक क्लब विजिट (OCV) अत्यंत सफलतापूर्वक आयोजित की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ हिंडाल्को गेस्ट हाउस में हुआ, जहाँ क्लब के सदस्यों ने माल्यार्पण कर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ पधारे रोटरी क्लब वाराणसी सनराइज के रो. राजीव जयपुरिया एवं असिस्टेंट गवर्नर (AG) रो. रवि कटारे का भी सम्मान किया गया।
इसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, असिस्टेंट गवर्नर, क्लब अध्यक्ष एवं सचिव के मध्य एक महत्वपूर्ण आधिकारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब द्वारा किए जा रहे समस्त कार्यों तथा क्लब के लेखा‑जोखा की विस्तृत समीक्षा की और क्लब की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया।
तत्पश्चात क्लब विंध्याचल में सामान्य सभा का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 35 सदस्यों की सहभागिता रही। बैठक का संचालन रो. संजय रूंथला द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। क्लब की वरिष्ठतम एवं प्रथम महिला सदस्य रो. शीला सक्सेना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का स्वागत किया। वहीं रो. सुजीत सान्याल ने असिस्टेंट गवर्नर रो. रवि कटारे का,एवं रो. शशि तिवारी ने रो. राजीव जयपुरिया एवं रो. अमित जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर रो. डॉ. प्रेमलता ने अपने परिचयात्मक उद्बोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. डॉ. आशुतोष अग्रवाल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एक प्रतिष्ठित ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं तथा वाराणसी स्थित आयुष्मान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
क्लब अध्यक्ष रो. सुनील कांत पांडे ने बताया कि क्लब के अधिकांश सदस्य हिंडाल्को के विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं, इसके बावजूद सभी सदस्य समयाभाव के बीच भी मिलकर क्लब के प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा करते हैं।




