Sonbhadra News : ओबरा पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर गुमशुदा मासूम को बरामद कर परिजनों से मिलाया गया
ओबरा थाना क्षेत्र से 4 वर्षीय बालिका के गुम हो जाने की सूचना प्राप्त होते ही हड़कम्प मच गया। इस मामले में थाना ओबरा पुलिस की दो टीमें गठित कर बालिका की तलाश प्रारम्भ की गई।

sonbhadra
11:02 AM, March 6, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा थाना क्षेत्र से 4 वर्षीय बालिका के गुम हो जाने की सूचना प्राप्त होते ही हड़कम्प मच गया। इस मामले में थाना ओबरा पुलिस की दो टीमें गठित कर बालिका की तलाश प्रारम्भ की गई।
तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की गई, जिसमें उक्त बालिका अकेले पैदल चोपन की दिशा में जाती हुई दिखाई दी। इसके उपरांत टीम द्वारा मार्ग में संचालित ऑटो, टोटो चालकों एवं राहगीरों से बालिका का फोटो दिखाकर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप गुरुवार को 24 घंटे के भीतर उक्त बालिका अंशिका पुत्री राजेश विश्वकर्मा, उम्र लगभग 04 वर्ष, निवासी कनछ कोड़े थाना चोपन (हाल पता बिल्ली पहाड़ी थाना ओबरा) को सकुशल ग्राम बाड़ी, डाला थाना क्षेत्र चोपन से बरामद कर उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों एवं ग्रामवासियों द्वारा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
प्रथम टीम-
निरीक्षक सदानन्द राय – प्रभारी निरीक्षक, थाना ओबरा
उ0नि0 विष्णु प्रभा सिंह – चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा
आरक्षी यशवन्त सरोज – थाना ओबरा
आरक्षी प्रवीण राय – थाना ओबरा
द्वितीय टीम-
निरीक्षक शमशेर यादव – थाना ओबरा
उ0नि0 रामसिंह यादव – थाना ओबरा
आरक्षी पंकज पाल – थाना ओबरा
महिला आरक्षी रिंकू गुप्ता – थाना ओबरा



