Sonbhadra News : ओबरा नगर पंचायत का मामला पहुंचा मुख्यमंत्री कार्यालय, जांच के आदेश
नगर पंचायत ओबरा में कथित अनियमितताओं का मामला अब शासन स्तर तक पहुंच गया है। जिसके बाद शासन ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । नगर पंचायत ओबरा में कथित अनियमितताओं का मामला अब शासन स्तर तक पहुंच गया है। जिसके बाद शासन ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग के निर्देश पर उप सचिव राजेश्वरी प्रसाद द्वारा जिलाधिकारी सोनभद्र को निर्देशित किया गया है कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर तथ्यात्मक आख्या शासन को शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।नगर विकास अनुभाग-1, लखनऊ से जारी पत्र संख्या /1330497/2026/9-1099/70/2026 दिनांक 15 मई 2026 में शिकायतकर्ता राकेश केशरी ओबरा द्वारा प्रेषित अभ्यावेदन का उल्लेख करते हुए मामले को जांच योग्य श्रेणी में रखा गया है। शिकायत में नगर पंचायत ओबरा से संबंधित विभिन्न कार्यों में नियमों की अनदेखी, वित्तीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों तथा प्रशासनिक स्तर पर कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की गई है। साथ ही माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशों के अनुपालन को लेकर भी शिकायत में गंभीर बिंदु उठाए गए हैं। नगर विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सम्बंधित खबर
Disclaimer: यह सर्वे केवल पाठकों की राय जानने के उद्देश्य से है। इसके परिणाम आधिकारिक जनमत या वैज्ञानिक सर्वेक्षण का प्रतिनिधित्व नहीं करते।