मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को पीड़िता के 24 वर्षीय भाई ने थाना हाथीनाला पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया कि प्रार्थी थाना हाथीनाला क्षेत्र एक गांव का निवासी है । जिसकी दो सगी बहने है। मेरी एक बड़ी बहन जिसका उम्र 19 वर्ष है जिसे हाथीनला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी टोला पिरहवा का रहने वाला रमाशंकर पुत्र शिवभजन उम्र 35 वर्ष जो हम लोगो के नहीं रहने पर मेरी बहन से मिलता-जुलता था। मेरे घर पर आकर मेरी बहन से गन्दी-गन्दी बाते भी करता था । एक दिन मेरी छोटी बहन जिसका उम्र 14 वर्ष है, ने लड़के को अपनी बड़ी बहन के साथ बातें करती सुनी और देखा, जिसके बाद वह मना करने लगी । पीड़िता के भाई ने तहरीर में बताया कि उसी दिन दिनांक 26 जनवरी को मेरी 14 वर्षीय छोटी बहन बकरी चराने पिरहया रेलवे ट्रेक के तरफ गयी थी, बहन से बात मना करने को लेकर रमाशंकर ने मेरी बहन को आती हुई मालगाडी ट्रेन के सामने समय करीब 2 PM बजे घक्का मारकर जान माल की धमकी देते हुए भाग गया । मेरी बहन भागना चाही तब तक बहन का दाहिना पैर पंजे के उपर से ट्रेन की चपेट आ जान से कट कर अलग हो गया एवं बांया हाथ की कोहनी टूट गयी । पीड़िता के भाई ने बताया कि छोटी बहन दवा ईलाज करा कर वापस घर आ गयी है, इसलिए वह इस मामले में थाने पर तहरीर दे रहा है । तहरीर मिलते ही हाथीनाला पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।