Sonbhadra News : न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
महुली में न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का ब्लाक प्रमुख दुद्धी ने किया आगाज

सोनभद्र
8:26 AM, October 24, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)। विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत न्याय पंचायत महुली के तत्वाधान में न्याय पंचायत स्तरीय कीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख दुद्धी रंजना मणि चौधरी के कर कमलों से किया गया।खेलकुद में ५०मी० दौर में प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान अंशु प्र०कि महुली, द्वितीय स्थान बृजेश प्रा० पतरिहा, द्वितीय स्थान सनी कुमार, कम्पोजिट स्कूल जोरुखाड़(मध्य) के छात्रों ने प्राप्त किया। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर मे 100 मी बालकों की दौड़ में प्रथम स्थान प्रदीप कुमार कम्पोजिट विद्यालय हीराचक द्वितीय स्थान, राजकमल कम्पोजिट विद्यालय बासीन टोला, तृतीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय महुली के छात्र रंजीत कुमार नेप्राप्त किया। इसी प्रकार कबड्डी, खोखो, ऊंची कूद,लम्बी कूद, गोला फेंक, डिस्कस फेंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम नोडल संकुल ब्रजेश कुमार गुप्त (प्र अ) एवं लोकपति वर्मा तथा अनिल कुमार के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिव पूजन त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीरा यादव, संतोष श्रीवास्तव, आशीष कुमार, कामता प्रसाद, धमेन्द्र सिंहा, अरुण कुमार गुप्त, लाल,बहादुर पटेल, प्रदीप कुमार,दयाशंकर कुशवाहा समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।




