Sonbhadra News : नम्बर प्लेट व चेचिस नम्बर बदलकर करता था खनन परिवहन, पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उगला राज
अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओबरा थाना पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

फर्जी नम्बर व चेचिस प्लेट लगाकर चलने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार
sonbhadra
7:43 PM, February 20, 2025
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओबरा थाना पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार को डंपर चालक सुदर्शन को हिरासत में लिया। आरोपी मीरजापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर का रहने वाला है। पुलिस ने डंपर नंबर UP70MT5346 को भी जब्त किया।
जांच में पता चला कि वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के मुताबिक इसके मालिक राजेंद्र कुमार सिंह हैं, जो प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बम्हरौली के निवासी हैं। संदेह होने पर जब चेसिस नंबर की जांच की गई तो पाया गया कि इसे एमसील लगाकर छिपाया गया था। सील हटाने पर असली चेसिस नंबर MAT808015N1J24999 मिला, जिससे पता चला कि वाहन का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर UP64BT5687 है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह और वाहन मालिक मिलकर नंबर प्लेट बदलकर और चेसिस नंबर छिपाकर बिना परमिट डोलो स्टोन गिट्टी का अवैध परिवहन करते थे। खनिज विभाग के सर्वेक्षक योगेश शुक्ला की शिकायत पर दर्ज मामले में अब धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया है।




